भारत

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़, सिंहपुरा में पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल पूरे इलाके में सतर्कता के साथ ऑपरेशन चला रहे हैं, ताकि उन्हें पकड़ लिया जाए या उनका सफाया किया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ जिले के उपमंडल छात्रू के सिंहपुरा इलाके में पिछले पांच दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी अभियान के दौरान आज एक बार फिर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच संपर्क स्थापित हुआ। संपर्क होते ही दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं और पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल हर संभावित ठिकाने की जांच कर रहे हैं, जबकि मुठभेड़ और ऑपरेशन को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button