Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: जानें अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इकोनॉमिक टाइम्स ने शादी के उत्सव के लिए मेहमानों की एक विस्तृत सूची साझा की है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हस्तियां, राजनीतिक हस्तियां और व्यापारिक दिग्गज शामिल हैं.
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शादी का पूरा शेड्यूल
1- दोपहर 3 बजे बारात इकट्ठा होगी और साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी.
2- इसके बाद मिलनी की रस्म होगी.
3- रात 8 बजे वरमाला की रस्म होगी.
4- लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म का समय रात 9.30 बजे से शुरू होगा.
5- शादी के लिए मेहमानों को पारंपरिक ड्रेस कोड में शामिल होना होगा.
6- 13 और 14 जुलाई को दो दिन अलग-अलग लोगों के लिए रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है.
7- इस दौरान दुनिया भर की राजनीतिक, औद्योगिक, खेल और फिल्म से जुड़ी हस्तियां शादी और रिसेप्शन के जश्न में शामिल होंगी.
बात करें महमानों की तो उल्लेखनीय मेहमानों में किम कार्दशियन, ख्लोए कार्दशियन, पीटर डायमेंडिस, जेफ कून्स, जे शेट्टी, ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर और पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी शामिल हैं. एचएसबीसी समूह के अध्यक्ष मार्क टकर, अरामको के सीईओ अमीन नासर और एडोब के सीईओ शांतनु नारायण जैसे हाई-प्रोफाइल बिजनेस लीडर भी भाग लेंगे.
बॉलीवुड से मेहमानों की सूची में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, विक्की कौशल और अन्य शामिल हैं.





