मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज, कांतारा चैप्टर 1 से जुड़ा मामला

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर कर्नाटक की पारंपरिक दैव्य परंपरा और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। यह मामला अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से जुड़ा बताया जा रहा है।

एएनआई के अनुसार, बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल ने रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने तटीय कर्नाटक की प्राचीन दैव्य परंपरा और भूता कोला संस्कृति का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाया, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

यह विवाद पिछले साल 28 नवंबर का बताया जा रहा है, जब गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का आयोजन हो रहा था। इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह भी शामिल हुए थे। मंच से बोलते हुए उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जिक्र किया और इसी दौरान दैव्य परंपरा से जुड़ी टिप्पणियां कीं। आरोप है कि उन्होंने स्टेज पर भूता कोला परंपरा का मजाक उड़ाया, जिस पर ऋषभ शेट्टी ने उन्हें ऐसा करने से रोका था।

इस मामले को लेकर बेंगलुरु के एक वकील ने 27 दिसंबर को एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष निजी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को कोर्ट ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। मामला अब बेंगलुरु के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में विचाराधीन है। इस केस की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button