राष्ट्रपति भवन में खुला अमृत उद्यान: जानिए क्या है नया आकर्षण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान के समर एनेयल्स 2025 का उद्घाटन किया। इस बार उद्यान में एक नई और सुंदर बैबलिंग ब्रुक भी दिखाई देगी, जो पानी के बहाव और हरियाली के बीच एक शांत वातावरण प्रदान करती है। अमृत उद्यान के समर एनेयल्स 16 अगस्त से 14 सितंबर 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनता के लिए खुले रहेंगे। उद्यान में आने वाले लोग राश्ट्रपति भवन की वेबसाइट (rashtrapatibhavan.gov.in) से अपनी स्लॉट बुक कर सकते हैं। वहीं, बिना बुकिंग वाले विज़िटर North Avenue रोड के पास गेट नंबर 35 पर लगे सेल्फ सर्विस कियोस्क से पंजीकरण कर सकते हैं। ध्यान रहे, उद्यान सोमवार को बंद रहेगा।
President Droupadi Murmu graced the opening of Amrit Udyan Summer Annuals Edition 2025 at Rashtrapati Bhavan, says the President’s Secretariat.
The Summer Annuals of Amrit Udyan will be open to the public from August 16 to September 14, 2025 between 10:00 AM and 6:00 PM.… pic.twitter.com/zytRdZ9wE8
— ANI (@ANI) August 14, 2025
अमृत उद्यान का क्षेत्रफल 15 एकड़ है और यह राष्ट्रपति भवन का दिल माना जाता है। उद्यान में लगभग 5,000 पेड़ और 160 विभिन्न प्रजातियों की पौधें हैं। इस बार उद्यान में लंबी झरनों वाली पानी की धारा, सजावटी फव्वारे, प्रतिबिंबित पूल, बांस और पनचतत्व ट्रेल्स, और प्लुमेरिया गार्डन जैसी जगहें शामिल हैं, जो आगंतुकों को प्रकृति के करीब लाती हैं।
उद्यान में बाल वाटिका, हर्बल गार्डन, बोन्साई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन जैसे कई आकर्षक स्थल हैं। यहाँ 42 से अधिक प्रकार के समर सीज़नल फूल हैं। इस बार एक नई विशेषता फ्लोरल क्लॉक भी पेश की गई है, जिसमें फूलों को गोलाकार आकार में लगाया गया है और चारों ओर छोटे पौधे व रंगीन कंकड़ हैं। अमृत उद्यान अब विशेष रूप से विकलांगों के लिए भी सुविधाजनक बनाया गया है। यहाँ रैंप, जानकारी ब्रेल लिपि में और संवेदनात्मक अनुभव के लिए पौधों के स्टैंड बनाए गए हैं।
इसके अलावा, राष्ट्रीय अवसरों पर विशेष व्यक्तियों को भी उद्यान में आने की अनुमति दी जाएगी। जैसे राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर खिलाड़ी और खेलकर्मी और शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर शिक्षक। अमृत उद्यान न केवल राष्ट्रपति भवन की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसकी हरियाली, फूलों और जल कला के कारण विश्व के सबसे सुंदर उद्यानों में गिना जाता है।





