VFX बहस के बीच ऋतिक रोशन का मैसेज, क्रिएटर्स की मेहनत का करें सम्मान

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘रामायण’ के VFX को लेकर चल रही बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स के पीछे की मेहनत और कोशिश को समझें।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक नोट में ऋतिक रोशन ने कहा कि बड़े और अलग तरह की फिल्में बनाने में काफी जोखिम और सालों की मेहनत लगती है। उन्होंने बाहुबली और कल्कि 2898 जैसी फिल्मों के मेकर्स को विजनरी बताया, जो दर्शकों को नया अनुभव देने की कोशिश करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि VFX वाली फिल्मों में हजारों कलाकार लंबे समय तक मेहनत करते हैं, इसलिए ऐसी फिल्मों की आलोचना समझदारी से की जानी चाहिए। उनके मुताबिक, कुछ नया करने की कोशिश को सराहना मिलनी चाहिए।
दरअसल, रामायण के टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई थी। कुछ लोगों ने इसके VFX और कास्टिंग पर सवाल उठाए थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।




