भारत

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारत सरकार ने वहां मौजूद और यात्रा की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपने बयान में कहा है कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि जो भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग इस समय ईरान में रह रहे हैं, वे पूरी सतर्कता बरतें। उन्हें विरोध-प्रदर्शन या भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और स्थानीय हालात पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। साथ ही भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए मिलने वाली जानकारी पर लगातार नजर रखें।

इसके अलावा मंत्रालय ने ईरान में रेजिडेंट वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्होंने अब तक भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके।

भारत सरकार ने साफ किया है कि यह सलाह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button