भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल, 244 शहरों में बजेंगे युद्ध सायरन

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद से तनाव चरम पर है। दोनों देशों के बीच इस समय कोल्ड वॉर जैसी स्थिति बनी हुई है और किसी भी वक्त युद्ध के हालात बन सकते हैं। इस संभावित खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने देशभर में युद्ध जैसे हालात से निपटने के लिए 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का निर्णय लिया है।
गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह मॉक ड्रिल देश के 244 शहरों में की जाएगी। इस दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजेंगे, ब्लैकआउट अभ्यास होगा और नागरिकों को आपातकालीन स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्रिल का उद्देश्य है कि आम लोगों को युद्ध या अन्य राष्ट्रीय आपात स्थितियों में जागरूक और तैयार किया जा सके।
राजस्थान में इन जिलों में होगी मॉक ड्रिल: कोटा, रावतभाटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल, सूरतगढ़, आबू रोड, नसीराबाद (अजमेर), भिवाड़ी, फुलेरा (जयपुर), नागौर (मेड़ता रोड), जालोर, बेवर (अजमेर), लालगढ़ (गंगानगर)
उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में होगी ड्रिल: बुलन्दशहर (नरौरा), आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, सरसावा, बागपत, मुजफ्फरनगर
हरियाणा में शामिल जिले: अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुड़गांव, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, झज्जर
गुजरात के प्रमुख जिले: सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, जामनगर, गांधीनगर, भावनगर, ककरापुर, कांडला, नलिया, अंकलेश्वर, ओखा, वडिनार, भरूच, दंग्स, कच्छ, मेहसाना, नर्मदा, नवसारी
जम्मू-कश्मीर के जिले: अनंतनाग, बडगाम, बारामूला, डोडा, जम्मू, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, लेह, पूंछ, राजौरी, श्रीनगर, उधमपुर, सांबा, अखनूर, उरी, नौशेरा, सुंदरबनी, अवंतीपुर, पुलवामा
पंजाब के जिले: अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, अजनामपुर, बरनाला, भाखड़ा-नांगल, हलवारा, कोठकापुर, बटाला, मोहाली (सास नगर), अबोहर, फरीदपुर, रोपड़, संगरूर
ओडिशा के 12 जिले: तालचेर, बालासोर, कोरापुट, भुवनेश्वर, गोपालपुर, हीराकुंड, पारादीप, राउरकेला, भद्रक, ढेंकनाल, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा
बिहार: बरौनी, कटिहार, पटना, पूर्णिया, बेगूसराय
असम: बोंगाईगांव, डिब्रूगढ़, धुबरी, गोलपारा, जोरहाट, सिबसागर, तिनसुकिया, तेजपुर, डिगबोई, डिलियाजान, गुवाहाटी (डिसपुर), रंगिया, नामरूप, नाजिरा, नॉर्थ-लखीमपुर, नुमालीगढ़, डारंग, गोलाघाट, बारबी-ग्लो-काकरा
झारखंड: बोकारो, गोमिया, गोड्डा, साहेबगंज
अरुणाचल प्रदेश: इटानगर, तवांग, हायूलिंग
पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर, ग्रेटर कोलकाता, हल्दिया, हाशिमारा, खरगपुर, आसनसोल, फरक्का, चितरंजन, बालुरघाट, अलीपुरद्वार, इस्लामपुर, दिनहाटा, मेखलीगंज, माथाभांगा, कलिंपोंग, जलढाका, कुर्सियांग, कोलाघाट, बर्धमान, बीरभूम, पूर्व मेदनीपुर, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद
मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी
गोवा: नॉर्थ गोवा, साउथ गोवा
महाराष्ट्र: मुंबई, तारापुर, ठाणे, पुणे, नासिक, पिंपरी चिंचवाड़, औरंगाबाद, भुसावल, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग
लक्षद्वीप: लक्षद्वीप
कर्नाटक: बेंगलुरु, मल्लेश्वर, रायचूर
केरल: कोचीन, तिरुवनंतपुरम
मेघालय: ईस्ट खासी हिल्स, जैंतिया हिल, वेस्ट गारो हिल्स
मणिपुर: इंफाल, चुराचांदपुर, उखरूल, मोरेह, निगंथौ-खौंग
अन्य क्षेत्र: चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ का दुर्ग (भिलाई), दादरा और नगर हवेली का दादरा (सिलवासा), दमन और दीव का दमन, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश का शिमला, दिल्ली (नई दिल्ली और दिल्ली छावनी), अंडमान-निकोबार का पोर्ट ब्लेयर, आंध्र प्रदेश का हैदराबाद और विशाखापत्तनम, त्रिपुरा का अगरतला, उत्तराखंड का देहरादून





