दिवाली के रंग में जगमगाया अमेरिका का वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

दिवाली के जश्न में अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को चमकीले रंगों से रोशन किया गया.
#WATCH | The tallest building in the USA, One World Trade Center lit up in lights of radiant colours ahead of Diwali pic.twitter.com/9hy7NItVlE
— ANI (@ANI) October 30, 2024
इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह की मेजबानी की और जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, त्योहार के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यहां दिवाली को व्हाइट हाउस में गर्व से मनाया जाता है.
उन्होंने अमेरिकी जीवन में दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला और सबसे व्यस्त समुदाय है.
न्यूयॉर्क शहर के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के मेयर कार्यालय के उपायुक्त दिलीप चौहान ने कहा, इस साल दिवाली विशेष है. न्यूयॉर्क शह के इतिहास में पहली बार दिवाली के त्योहार के लिए शुक्रवार यानि 1 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे.
#WATCH | New York | Deputy Commissioner, Mayors Office for International Affairs, New York City, Dilip Chauhan says, “This year Diwali is special. For the first time in the history of New York City, schools will be closed on Friday, November 1 for the festival of Diwali.” pic.twitter.com/RAubdIxK5F
— ANI (@ANI) October 30, 2024





