America: “वह अश्वेत हैं या भारतीय?”: कमला हैरिस को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया यह नस्लीय सवाल

America: “वह अश्वेत हैं या भारतीय?”: कमला हैरिस को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया यह नस्लीय सवाल
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे वह अब नस्लीय भेद-भाव के विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, अमेरिका में नवंबर के महीने राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में अमेरिका की दोनों पार्टी जोर-शोर से अपने प्रचार- प्रसार में जुटी हुई हैं। इसी बीच मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी का अगला उम्मीदवार कमला हेरिस को बनाने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला दो पार्टियों का नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप बनाम कमला हैरिस का होता जा रहा है।
बीते बुधवार को नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ ब्लैक जर्नलिस्ट्स के वार्षिक सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाया। लगभग 1000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “कमला हैरिस हमेशा से भारतीय मूल की थीं और वह केवल भारतीय मूल को बढ़ावा दे रही थीं।” ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि वह भारतीय हैं या अश्वेत? लेकिन आप जानते हैं कि मैं दोनों का सम्मान करता हूं। लेकिन वह स्पष्ट रूप से ऐसा नहीं करती हैं। वह शुरू से ही भारतीय थीं। अचानक उन्होंने एक मोड़ लिया और वह एक अश्वेत व्यक्ति बन गईं।”
डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप की टिप्पणी विभाजन और अनादर से भरी हैं। यह वही बाते हैं, जैसा ट्रंप हमेशा करते रहे हैं। अमेरिकी लोग ट्रंप से ज्यादा योग्य व्यक्ति चाहते हैं।
This afternoon, Donald Trump spoke to the National Association of Black Journalists.
It was the same old show.
Let me just say: The American people deserve better than Donald Trump’s divisiveness and disrespect.
— Kamala Harris (@KamalaHarris) August 1, 2024
बता दें कि कमला हैरिस पहली अश्वेत और भारती-अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं। उनकी मां भारतीय और पिता जमैका से थे। उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। 2017 में सीनेट में प्रवेश करने के बाद वह कांग्रेसनल ब्लैक कॉकस की सदस्य बन गईं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने पत्रकारों से कहा, “किसी को भी यह बताने का कोई अधिकार नहीं है कि वे कौन हैं, कैसे पहचाना जाता है” इसी के साथ ही व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे (जो स्वंय एक अश्वेत हैं) ने कहा, ‘किसी को यह बताने का अधिकार नहीं है कि कोई व्यक्ति क्या है और वे कैसे पहचाने जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप को ब्लैकनेस का मध्यस्थ किसने बनाया।’ ट्रंप का इतिहास रहा है कि वह अपने विरोधियों पर नस्ल के आधार पर हमला करते हैं। उन्होंने अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर कहा था कि वह अमेरिका में पैदा नहीं हुए हैं। ट्रंप ने अपनी पार्टी की सदस्य निक्की हेली पर झूठा दावा करते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति नहीं ब सकतीं क्योंकि उनके जन्म के समय उनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं थे।





