अमेरिका ने पहलगाम हमला कराने वाले TRF को घोषित किया आतंकवादी संगठन

अमेरिका ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) घोषित किया है. TRF ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.
इसको लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अमेरिका का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले ने साबित कर दिया है कि भारत-अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े हैं. जयशंकर ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट शेयर करके अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की प्रशंसा भी की.
एस जयशंकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”भारत-अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े हैं, इसकी मजबूत पुष्टि हुई है. मार्को रुबियो और अमेरिका का आभार, जिन्होंने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक प्रतिनिधि संगठन TRF को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और विशेष रूप से डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट (SDGT) घोषित किया. इसने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी.”
A strong affirmation of India-US counter-terrorism cooperation.
Appreciate @SecRubio and @StateDept for designating TRF—a Lashkar-e-Tayyiba (LeT) proxy—as a Foreign Terrorist Organization (FTO) and Specially Designated Global Terrorist (SDGT). It claimed responsibility for the…
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 18, 2025
विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के फैसले के बाद बयान जारी किया है. उसने अमेरिका की सराहना करते हुए उसके निर्णय का स्वागत किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ”भारत सरकार, अमेरिकी विदेश विभाग के ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट‘ (TRF) को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और एक विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (SDGT) घोषित करने के निर्णय का स्वागत करती है. हम इस संबंध में विदेश मंत्री मार्को रुबियो के लीडरशिप की तारीफ करते हैं.”





