बर्थडे पर अल्लू अर्जुन का बड़ा गिफ्ट, ‘राका’ टाइटल ने मचाया धमाल

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने अपनी अगली फिल्म का टाइटल ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है, जिसका नाम ‘राका (Raaka)’ रखा गया है। इससे पहले इस फिल्म को ‘AA22xA6’ के नाम से जाना जा रहा था।
इस फिल्म के टाइटल की घोषणा सोशल मीडिया पर एक दमदार पोस्टर के साथ की गई। पोस्टर में अल्लू अर्जुन बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका सिर मुंडा हुआ दिख रहा है और चेहरे का एक हिस्सा फर (fur) से ढका हुआ है। साथ ही एक दांत (tusk) जैसी डिटेल उनके लुक को और भी खतरनाक और रहस्यमयी बना रही है।
View this post on Instagram
फिल्म की टीम ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “#AA22xA6 अब #Raaka है। खुद को एक अलग दुनिया के लिए तैयार कर लीजिए।”
यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें पहली बार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली साथ काम कर रहे हैं। इस नई जोड़ी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण को फीमेल लीड के तौर पर कन्फर्म किया गया है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
हालांकि, फिल्म की कहानी और बाकी स्टार कास्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे लोगों की उत्सुकता बनी हुई है। अगर बात करें अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म की, तो उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। वहीं दीपिका पादुकोण की पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ ने भी शानदार कमाई की थी।
जन्मदिन पर हुए इस बड़े ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी चर्चा है और सभी अब फिल्म ‘राका’ से जुड़ी नई अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।





