ताज़ा खबरेंमनोरंजन

1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म पुष्पा 2 के स्टार Allu Arjun गिरफ्तार

‘Pushpa 2’ फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान हैदराबाद के सिनेमाघर में हुई महिला की मौत मामले में फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है. अभिनेता अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में पूछताछ के लिए हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया है. बता दें कि महिला के मौत मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ कुछ दिन पहले मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है. महिला के साथ उसके 13 वर्षीय बेटे को भी दम घुटने से परेशानी हुई और अस्पताल में उसका इलाज कराना पड़ा. इसी मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कडपल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता की धार 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां लोग इतनी बड़ा संख्या में जमा हो गए थे कि भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था. इस दौरान वहां भगदड़ मच गई थी. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई थी. उसके बाद अल्लू अर्जुन FIR को रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट भी गए थे. याचिका में गिरफ्तारी रोकने की अपील भी की गई थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button