ताज़ा खबरेंमनोरंजन

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ बनी मर्डर मिस्ट्री, फैंस के लिए बढ़ी एक्साइटमेंट!

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह मल्टीस्टारर फिल्म पहले से ही चर्चा में थी, और अब इसके बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री होगी, जो दर्शकों को हंसी और सस्पेंस का डबल डोज देने वाली है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 की कहानी एक क्रूज़ शिप पर सेट की गई है, जहां एक मर्डर होता है। दिलचस्प बात यह है कि इस मर्डर के गवाह फिल्म के स्टार्स ही बनेंगे। फिल्म में दो कलाकार पुलिस अफसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करेंगे। लेकिन, मामला जितना गंभीर दिखेगा, उतना ही मजेदार भी होगा, क्योंकि कहानी में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया गया है।

फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने यह सुनिश्चित किया है कि दर्शकों को कुछ नया और ओरिजिनल देखने को मिले। रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 में कॉमेडी को देसी स्टाइल में परोसा जाएगा, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, रंजीत और आकाशदीप साबिर जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2024 में पूरी हो चुकी है और यह 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस नई स्टोरीलाइन और दमदार स्टारकास्ट के साथ, हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है!

Show More
Back to top button