अक्षय कुमार और राम चरण की जोड़ी बड़े पर्दे पर? फैंस के बीच बढ़ी उत्सुकता

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और हाल ही में जयपुर मैनशन में इसका एक महत्वपूर्ण शेड्यूल पूरा हुआ। इसी बीच, 20 मार्च को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।
Ramcharan at #BhoothBangla shoot
Intense discussion with Priyadarshan #AkshayKumar pic.twitter.com/ZNuoDpAG53— AP (@AksP009) March 20, 2025
दरअसल, साउथ के सुपरस्टार राम चरण की एक तस्वीर फिल्म के सेट से लीक हो गई, जिसमें वह प्रियदर्शन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
लीक हुई तस्वीर के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राम चरण ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे? कई फैंस का मानना है कि यह फिल्म के लिए एक बड़ा पैन-इंडिया धमाका साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि राम चरण संभवतः किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए वहां मौजूद थे और इसी दौरान प्रियदर्शन से मुलाकात हुई।
फिलहाल, इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर यह सच साबित होता है, तो फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। यह फिल्म 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ रिलीज हुई थी, जो इस साल की पहली 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली हिंदी फिल्म बनी। वहीं, राम चरण को उनकी फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राम चरण वाकई ‘भूत बंगला’ में कैमियो करेंगे या यह सिर्फ एक संयोग था।





