मनोरंजन

अजय देवगन और युग देवगन ने दी ‘कराटे किड लीजेंड’ को अपनी आवाज, 30 मई को होगी रिलीज

हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसकी शुरुआत अभिनेता अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन के परिचय से होती है। दोनों ने फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की और इसके बाद ट्रेलर में अपनी आवाज के जरिए फिल्म के किरदारों को जीवंत किया।

अजय देवगन ने फिल्म में जैकी चेन के किरदार मिस्टर हान को अपनी आवाज दी है, जबकि युग देवगन ने ली फोंग नाम के किरदार को हिंदी में डब किया है। फिल्म की कहानी एक बच्चे की कराटे चैंपियन बनने की यात्रा और उसके पीछे छिपे इमोशनल पहलुओं को दर्शाती है।

ट्रेलर में कुछ डायलॉग्स भी खास हैं। युग देवगन का एक डायलॉग – “क्या एक दिन में ही सिंघम बनाओगे?” – अजय की चर्चित फिल्म सिंघम की याद दिलाता है। वहीं अजय की आवाज में एक डायलॉग है – “लड़ाई की असली वजह को मत भूलना।” ये लाइनें फिल्म के हिंदी वर्जन को खास बनाती हैं।

‘कराटे किड लीजेंड’ 30 मई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि युग देवगन पहले स्टार किड नहीं हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म को हिंदी में डब किया है। इससे पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन और अबराम खान ने भी ‘मुफासा: द लायन किंग’ की हिंदी डबिंग की थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button