ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक 2025 में बिखेरा जलवा, हॉलीवुड सितारों संग शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती और एलीगेंस से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने पेरिस फैशन वीक 2025 से जुड़ी कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें हॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां उनके साथ नजर आ रही हैं।
ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो बैकस्टेज ग्रुप फोटोज साझा की हैं। पहली तस्वीर में वे ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके साथ सुपरमॉडल हेडी क्लम, एक्ट्रेस वियोला डेविस, केंडल जेनर, एले फैनिंग, ईवा लोंगोरिया, एंडी मैकडॉवेल, सिंडी क्रॉफर्ड, लूमा ग्रोथ और अजा नाओमी किंग दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
दूसरी तस्वीर में ये सभी सितारे सीढ़ियों पर पोज देते नजर आते हैं। इस फोटो में कैमिला कैबेलो, वियोला डेविस, एंडी मैकडॉवेल, हेडी क्लम, ईवा लोंगोरिया, एले फैनिंग और अन्य सेलिब्रिटीज शामिल हैं। ऐश्वर्या ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा – “मेरे प्यारे परिवार के साथ चमकते हुए #Ledefile2025 #lorealparismakeup #worthit।”
View this post on Instagram
यह इवेंट लोरियल का सालाना रनवे शो ‘Le Défilé 2025’ था, जो महिलाओं की सुंदरता और सशक्तिकरण पर आधारित है। ऐश्वर्या ने एक और पोस्ट में वीडियो साझा किया, जिसमें वे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत हीरों से सजी ड्रेस में नजर आईं। वीडियो में वे ब्रिजर्टन फेम सिमोन एश्ले से बातचीत करती दिखीं।
इस इवेंट में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंचीं। सोशल मीडिया पर मां-बेटी की कई झलकियां वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों साथ हंसते, सेल्फी लेते और मस्ती करते नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने नेवी ब्लू पैंटसूट और सफेद शर्ट पहनी थी, जबकि आराध्या डेनिम जैकेट और जींस में बेहद प्यारी लगीं।
फैंस ने इस ग्लैमरस उपस्थिति और मां-बेटी की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की। एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन ने साबित कर दिया कि फैशन और ग्रेस की बात हो तो उनका जवाब नहीं।





