भारत

ड्रोन हमले की आशंका के बीच देशभर के एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। गुरुवार रात पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस हमले को नाकाम कर दिया। हमले की आशंका के मद्देनजर देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने सभी हवाई अड्डों और एयरलाइनों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब हर यात्री की सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेकिंग (SLPC) की जाएगी और टर्मिनल बिल्डिंग में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही एयरपोर्ट्स पर एयर मार्शल्स की तैनाती भी की जा रही है।


एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचें ताकि चेक-इन और बोर्डिंग में कोई समस्या न हो। एयरलाइन के मुताबिक उड़ान से 75 मिनट पहले चेक-इन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।


पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों की इस कोशिश के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत कार्रवाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने लाहौर में पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को निशाना बनाते हुए उसे नाकाम कर दिया। इस दौरान जम्मू से राजस्थान तक के कई सीमावर्ती इलाकों में एहतियातन ब्लैकआउट किया गया।

सुरक्षा कारणों से धर्मशाला में चल रहा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मुकाबला भी बीच में रोकना पड़ा, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। विदेश मंत्रालय ने मीडिया ब्रीफिंग में पाकिस्तान के झूठे दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि भारत की कार्रवाई आत्मरक्षा और सुरक्षा के तहत की गई है। सरकार ने कहा है कि देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button