मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में मिली बम की सूचना, अज़रबैजान से वापस लौटा विमान
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI119 को सोमवार को उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चलने के बाद अज़रबैजान से वापस लौटना पड़ा. जिसके बाद सुबह 10:25 बजे फ्लाइट को सुरक्षित रूप से उतारा गया. एयर इंडिया के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार विमान हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच से गुजर रहा है.
पीटीआई को इस मामले की जाँच कर रहे पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा की, “एक यात्री को फ्लाइट में बम है लिखा हुआ नोट मिला. जिसकी सूचना यात्री ने तुरंत ही क्रू मेम्बर को दी जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लेंडिंग करवाई गयी.”
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, “विमान सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जरुरी जांच से गुजर रहा है, और एयर इंडिया भी जाँच अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है. फ्लाइट को 11 मार्च 2025 को 0500 बजे संचालित करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है, तब तक सभी यात्रियों को होटल में रहने, भोजन और अन्य सहायता प्रदान की गई है.”
आखिर क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस, फ़्लाइट ने 9 मार्च की रात क़रीब 2 बजे मुंबई से उड़ान भरी. यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इन्टरनेशनल एअरपोर्ट से न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी. पर उसी बीच यह घटना हुई. वरना फ्लाइट शाम 5 बजे न्यूयॉर्क पहुँच चुकी होती. इस विमान में 303 यात्री और 19 क्रू मेम्बर सवार थे.





