मौसम

एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब, दिल्ली में क्लाउड सीडिंग की तैयारी पूरी

दिल्ली की हवा शुक्रवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि पिछले चार दिनों तक यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 24 अक्टूबर सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 293 दर्ज किया गया। यह दीवाली के बाद की स्थिति है। गुरुग्राम के सेक्टर 51 में AQI 295, फरीदाबाद में 230, गाजियाबाद के इंद्रापुरम में 292 और नोएडा में 248 दर्ज किया गया। मेरठ का AQI 218 रहा। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ रही।

केंद्र सरकार के एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS) के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ बनी रह सकती है। परिवहन से होने वाले प्रदूषण का योगदान गुरुवार को 15.7 प्रतिशत रहा।

दिल्ली सरकार ने कहा कि राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिर्सा ने बताया कि लगभग 2000 टीमें दिन-रात सक्रिय हैं। 70 और मैकेनाइज्ड स्वीपर्स, 70 अतिरिक्त एंटी-स्मॉग गन, जल सिंचाई यंत्र और 140 लिटर पिकर्स के साथ 1,440 किलोमीटर सड़कों पर सफाई का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में कृत्रिम बारिश (क्लाउड सीडिंग) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 अक्टूबर को बादलों की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह तरीका दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button