ताज़ा खबरें

Air India: फ्लाइट 657 को मिली बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Air India: फ्लाइट 657 को मिली बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

एयर इंडिया की फ्लाइट 657 को बम की धमकी मिली है जिसके बाद सुबह आठ बजे एअर इंडिया की फ्लाइट 657 को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया जहां पर यात्रियों और क्रू को सकुशल बाहर निकाला गया।

Air India की यह फ्लाइट मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही थी। सुबह 7.30 बजे बम की धमकी मिली. 7.36 बजते-बजते एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की जा चुकी थी। एयरक्राफ्ट ने सुरक्षित तरीके से लैंड किया जिसके बाद उसे आइसोलेशन बे में पार्क किया गया। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एयरपोर्ट की सेवाएं भी बाधित नहीं हुई हैं।

यात्रियों को सेफ्ली रेस्क्यू कर लिया गया है। डॉग और बम स्कवाड के साथ पूरा प्लेन खंगाला गया, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस और CISF के जवानों ने विमान की तलाशी ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनके सामान की जांच की जा रही है। अथॉरिटी की ओर से यह भी कहा गया है कि फिलहाल चिंता की कोई बात सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि पिछले 3 महीने में फ्लाइट में बम की धमकी का यह छठवां केस है। इससे पहले जून में तीन फ्लाइट और मई में दो फ्लाइट में बम की धमकी दी गई थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button