ताज़ा खबरें

Air India की फ्लाइट में हुई 20 घंटे की देरी, आठ घंटे बिना AC के विमान में ही बंद रहे यात्री

Air India की फ्लाइट में हुई 20 घंटे की देरी, आठ घंटे बिना AC के विमान में ही बंद रहे यात्री

 

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में कई कारणों से 20 घंटे से अधिक की देरी हुई। फ्लाइट 30 मई को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरने वाली थी लेकिन अब यह फ्लाइट 31 मई सुबह 11 बजे उड़ान भरेगी। इस दौरान 8 घंटे तक फ्लाइट के अंदर बिना एसी के यात्रियों को इंतजार कराया गया और जब गर्मी की वजह से कुछ लोग बेहोश हो गए तो उन्हें प्लेन से उतार दिया गया। हालांकि, अभी तक फ्लाइट के देरी से चलने के कारणों को एयर इंडिया द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है।  

गुरुवार को जर्नलिस्ट श्वेता पुंज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “फ्लाइट नंबर एआई 183 8 घंटों से लेट थी और लोगों को प्लेन में बोर्ड करवाने के बाद बिना एयर कंडीशनर के फ्लाइट में बैठाए रखा गया. हालांकि, कुछ लोगों के बेहोश हो जाने के बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया”.

एक अन्य यात्री, अभिषेक शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते एयरलाइन से तत्काल कार्रवाई करने अपील की, पोस्ट में बताया गया कि उनके माता-पिता, कई अन्य लोगों के साथ, बोर्डिंग क्षेत्र में फंसे हुए थे। “एआई 183 आठ घंटे से अधिक देर से है। लोगों को बिना एसी के प्लेन में बैठाया गया. फिर विमान से उतार दिया गया और टर्मिनल में प्रवेश नहीं करने दिया गया क्योंकि आव्रजन हो चुका था,”

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button