ताज़ा खबरें

Air India की एक और फ्लाइट में शराबी यात्री ने महिला पर किया पेशाब

नई दिल्ली: एयर इंडिया फ्लाइट में नशे में धुत आदमी द्वारा महिला यात्री पर पेशाब करने की घटना के बाद एक और ऐसा ही मामला सामने आया है जहां नशे में धुत एक पेसेंजर ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया.

 

एयर इंडिया की पेरिस से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुई शर्मनाक घटना ने एयर इंडिया पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. एयर इंडिया की पेरिस से दिल्ली लौट रही फ्लाइट में एक नशे में धुत पेसेंजर ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया. यह बीते कुछ दिनों में दूसरी घटना है. हालांकि शराबी द्वारा मांफी मांगे जाने पर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

 

Air India के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना छह दिसंबर को एयर इंडिया की उड़ान संख्या 142 में हुई और विमान के पायलट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को इस मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया था. वहीं यात्री द्वारा लिखित मांफी मांगने के बाद उस पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और उसे छोड़ दिया गया. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि पैसेंजर किस कैटेगरी में ट्रैवल कर रहे थे.

Show More

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button