Indian Navy Recruitment: अग्निपथ योजना के तहत इंडियन नेवी को मिले तीन लाख से भी अधिक आवेदन: रक्षा मंत्रलय

Indian Navy Recruitment: अग्निपथ योजना के तहत इंडियन नेवी को मिले तीन लाख से भी अधिक आवेदन: रक्षा मंत्रलय
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी अग्निपथ योजना को लेकर एक बड़ी खबर आरही है। भारतीय नौसेना की ओर से अग्निवीरों के पदों पर वैकेंसी निकली गई थी। जिसके तहत नौसेना को शुक्रवार तक 3.03 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। शनिवार को रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। नौसना ने इस योजना के तहत दो जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा, “भारतीय नौसेना में अग्निवीर के लिए 22 जुलाई तक 3,03,328 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बता दें कि भारतीय नौसेना ने 2 जुलाई को अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इस साल 14 जून को इस योजना को लॉन्च किया गया था। जिसके बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में इसे लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। फिलहाल इस योजना के तहत साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए शामिल किया जाएगा। अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए युवाओं में से 25 प्रतिशत को चार साल बाद नियमित सेवा के लिए शामिल किया जाएगा।
इस योजना की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा इसी साल 14 जून को की गई थी। हालांकि, योजना की घोषणा के बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे। केंद्रीय योजना से नाराज युवाओं ने सड़क और रेलवे स्टेशनों पर जमकर बवाल किया था। खासकर बिहार और यूपी ने युवाओं ने काफी हंगामा किया था। विभिन्न स्टेशनों पर रेलों को आग के हवाले कर दिया गया था। रेलवे को प्रदर्शन के कारण सैकड़ों ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा था, जिससे उसका लाखों का नुकसान हुआ।






what are anabolic steroids made of
References:
https://git.andy.lgbt/