विश्व कप जीत के बाद महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री से मुलाकात, मिला खास सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।
23 नवंबर को कोलंबो में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला ब्लाइंड टीम ने नेपाल को सात विकेट से हराकर पहला टी-20 ब्लाइंड महिला विश्व कप अपने नाम किया था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और अजेय रहते हुए खिताब जीता, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मुलाकात की। pic.twitter.com/ecoqGHB6aG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2025
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनकी कड़ी मेहनत, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ खेल नहीं, बल्कि प्रेरणा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा देगी।
मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को साइन किया हुआ बैट भेंट किया, जबकि पीएम मोदी ने बॉल पर अपने हस्ताक्षर किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की बातें सुनीं और उन्हें लड्डू खिलाकर सम्मानित किया।




