सोनम के बाद अब राधिका बनी कातिल, कुल्हाड़ी से की पति की हत्या

राजा रघुवंशी मर्डर केस से सहमा हुआ देश अभी इस घटना से निकला ही नहीं था की अब महाराष्ट्र में हुए इंदौर हत्या कांड जैसी खबर ने सबको दंग कर दिया है. जी हां, महाराष्ट्र के सांगली में मामूली विवाद पर पत्नी ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. दोनों की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी.
इंदौर हत्या कांड में नई नवेली दुल्हन बनी सोनम रघुवंशी ने हनीमून पर ही अपने पति राज को मरवा दिया. वहीं अब इंदौर की तरह महाराष्ट्र में सांगली की रहने वाली राधिका लोखंडे ने अपने ही पती की हत्या कर दी पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी राधिका लोखंडे और मृतक अनिल लोखंडे की की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी. उन दोनों के बीच कुछ मामलू विवाद हो गया. यह विवाद ऐसा बढ़ा कि पत्नी खून की प्यासी हो गई. पति जब घर में सोया था, तभी पत्नी राधिका ने सोते वक्त कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी. फिलहाल, आरोपी पत्नी राधिका को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.
महाराष्ट्र में पति की हत्या की खबर ऐसे वक्त में आई है, जब सोनम रघुवंशी के कारनामे से देश-दुनिया दंग है. सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा की खातिर पति राज कुशवाहा को मौत के घाट उतार दिया. सोनम पति राजा को जबरन हनीमून पर मेघालय ले गई. वहां उसने सुपारी किलर्स को बुलवाया और पति की हत्या करवा दी. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





