विदेश

मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल विवाद पर दी युद्ध की धमकी

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर द्वारा भारत को दी गई परमाणु धमकी के एक दिन बाद, अब पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को चेतावनी दे दी. उन्होंने कहा कि अगर नई दिल्ली सिंधु जल संधि में बदलाव के साथ आगे बढ़ती है तो युद्ध छिड़ सकता है.

 

सिंध सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, बिलावल ने दावा किया कि सिंधु नदी के पानी को पाकिस्तान से दूर मोड़ना देश, खासकर सिंध के इतिहास, संस्कृति और सभ्यता पर “हमला” होगा.

 

सिंध सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित एक इवेंट में बोलते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, “अगर भारत सिंधु समझौते को बहाल नहीं करता तो ये हमारे इतिहास, संस्कृति और सभ्यता पर हमला है.” उन्होंने दावा किया कि भारत की जल नीति आक्रामक है और यह पाकिस्तान को पानी से वंचित करने की साजिश है. बिलावल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लोग युद्ध की स्थिति में भारत का सामना करने की ताकत रखते हैं और अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान अपने सभी छह नदियों को वापस ले सकता है.

 

इससे पहले, फ्लोरिडा के टैम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने भविष्य में भारत के साथ युद्ध के दौरान अपने देश के अस्तित्व को खतरा होने की स्थिति में कथित तौर पर परमाणु हमला करने की धमकी दी थी. अमेरिका में मौजूद पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान की ओर जल प्रवाह को बाधित किया, तो इस्लामाबाद भारतीय बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा. मीडिया में आई खबरों में मुनीर के हवाले से कहा गया है, ‘‘हम एक परमाणु राष्ट्र हैं. अगर हमें लगता है कि हम तबाह होने जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी तबाही के रास्ते पर ले जाएंगे.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button