ताज़ा खबरें

अफगानिस्तान: स्कूल में हुआ ब्लास्ट, 16 की मौत, दो दर्जन से भी ज्यादा हुए घायल

अफगानिस्तान: स्कूल में हुआ ब्लास्ट, 16 की मौत, दो दर्जन से भी ज्यादा हुए घायल

आज यानी बुधवार को अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ ऐबक शहर के एक जिहदिया स्कूल में भीषण धमाका हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह धमाका तब हुआ जब स्कूल में दोपहर की नमाज हो रही थी। धमाके में करीब 16 लोगों की मौत हुई है, साथ ही कम से कम 24 लोगों घायल हुए हैं।

 

स्थानीय मीडिया द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बताया कि, धमाके के बाद मारे गए कुल लोगों में करीब 10 छात्र भी शामिल है।

गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से आम नागरिकों को निशाना बनाकर अब तक दर्जनों विस्फोट और हमले हुए हैं। इनमें से अधिकांश का दावा इस्लामिक स्टेट समूह (ISIS) ने किया है। हालांकि अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button