ताज़ा खबरेंमनोरंजन

अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई: एयरलाइन्स को मिल रही लगातार धमकियों के बीच सलमान खान को भी धमकियां मिलने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है. जी हां फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. मंगलवार को ट्रैफिक कंट्रोल को एक मैसेज आया जिसमें अज्ञात शख्स ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी.

 

सूत्रों की माने तो मैसेज करने वाले ने अभिनेता से 2 करोड़ रुपए की मांग की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मैसेज करने वाले ने कहा है कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह सलमान खान को जान से मार देगा.

 

बता दें कि बीते 1 महीने में अभिनेता सलमान खान को मिलने वाली यह दूसरी धमकी है. इससे पहले एक शख्स ने सलमान खान को धमकी देते हुए कहा था कि वह लॉरेंस बिश्नोई का खास है सलमान को उनसे माफी मांगनी हो और मामले को खत्म करना है तो 5 करोड़ रुपए देने होंगे वरना उनका हाल भी बाब सीद्दिकी से बदतर होगा. हालांकि मैसेज भेजने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

 

जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के कर्मचारी की ओर से इस मामले में दी गई शिकायत के आधार पर निर्मलनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसी मामले में नोएडा से 20 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी का नाम गुफरान है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button