जमानत के बाद आज सुबह अपने आवास पहुंचे एक्टर Allu Arjun

तेलंगाना: साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के सिनेमाघर में हुई महिला की मौत मामले में हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज अभिनेता जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पहुंचे. बता दें कि महिला की मौत मामले में आज 13 दिंसबर को फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया था.
अल्लू अर्जुन ने अपने आवास पहुंचे के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, “मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं. मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं. चिंता की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं. मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं सहयोग करूंगा. मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जो हुआ उसके लिए हमें खेद है… मैं समर्थन के लिए परिवार के साथ हूं मैं जो कुछ भी कर सकता हूं मैं उनके लिए करूंगा..”
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा, “मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं सहयोग करूंगा। मैं एक बार फिर… https://t.co/jPKOk1Dh2A pic.twitter.com/G8IFIO4BSs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2024
उच्च न्यायालय ने अभिनेता को अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया था. अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में कल हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत के आदेश के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंचलगुडा जेल भेज दिया गया था.






hgh kaufen deutschland
References:
https://holder-melton.technetbloggers.de/