ताज़ा खबरेंमनोरंजन

अभय देओल की फिल्म ‘रोड, मूवी’ की फिर से सिनेमाघरों में वापसी, अभिनेता ने जाहिर की खुशी

अभिनेता अभय देओल की 2009 में आई फिल्म ‘रोड, मूवी’ ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। अभय देओल ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म में उनके किरदार की तरह ही, वे भी हमेशा कुछ नया, अलग और रोमांचक तलाश रहे थे।

अभय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “एक फिल्म जो मैंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में बनाई थी। इसमें मेरे किरदार की तरह ही, मैं भी कुछ नया और हटके खोज रहा था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

फिल्म के री-रिलीज को लेकर अभय ने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर इसे देखने की अपील की। उन्होंने लिखा, “अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो मेनस्ट्रीम सिनेमा को वैसे ही चुनौती दे रहा है, जैसे 15 साल पहले देता था, तो फिल्म के हटने से पहले इसे थिएटर में जरूर देखें।”

‘रोड, मूवी’ का प्रेमियर 2009 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके बाद, फरवरी 2010 में 60वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के जनरेशन 14 प्लस सेक्शन में भी इसे प्रदर्शित किया गया था। देव बेनेगल निर्देशित इस फिल्म में अभय देओल, तनिष्ठा चटर्जी और सतीश कौशिक मुख्य भूमिकाओं में थे। कहानी विष्णु नाम के युवक की जीवन-परिवर्तनकारी यात्रा को दर्शाती है।

अभय देओल जल्द ही फिल्म ‘बन टिक्की’ में दिखाई देंगे, जिसे फराज आरिफ अंसारी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में जीनत अमान, शबाना आजमी और नुसरत भरुचा भी अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का वैश्विक प्रीमियर कैलिफोर्निया में 36वें पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button