दिल्ली में ‘आप’ का किला ढहा: आतिशी ने दिया इस्तीफा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात कर उन्होंने अपना त्याग पत्र सौंपा, जिसके बाद उपराज्यपाल ने विधानसभा भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी।
इस चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 70 में से 48 सीटें जीतीं, जबकि AAP सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस लगातार तीसरी बार एक भी सीट नहीं जीत पाई। मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की, लेकिन अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज जैसे AAP के बड़े नेता चुनाव हार गए।
भाजपा की इस बड़ी जीत के साथ दिल्ली में 25 साल बाद उसके सत्ता में आने का रास्ता साफ हो गया है। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाएगी और दिल्ली की राजनीति में आगे क्या बदलाव होंगे।





