राजनीति

“AAP विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं जाने दे रही है”: AAP नेता आतिशी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विधानसभा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. विपक्ष की नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष के आदेश पर पुलिस, AAP विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं जाने दे रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि AAP विधायकों को दिल्ली विधानसभा परिसर में जाने से रोक दिया गया है. वे कह रहे हैं कि उनके पास स्पीकर से आदेश आए हैं कि AAP के विधायकों को गेट पर ही रोकने लिया जाए… देश के पूरे संसदीय इतिहास में किसी भी विधानसभा परिसर से या संसद के परिसर से एक चुने हुए विधायक को परिसर में प्रवेश करने पर रोका गया हो, ऐसा कभी नहीं हुआ…”

 

पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हम(AAP विधायक) विधानसभा से निलंबित हैं इसलिए हमें विधानसभा परिसर में भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. यह गैर लोकतांत्रिक और गैर संवैधानिक है… आज तक देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है… किसी भी विधानसभा में चुने हुए विधायक को कभी नहीं रोका जाता… संसद में भी गांधी प्रतिमा के नीचे निलंबित होने पर भी विरोध होते हैं… आखिरकार हमें कैसे रोका जा सकता है? हमने अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं हो रही है.”

 

भाजपा विधायक पवन शर्मा ने कहा, “…10 साल में उन्होंने(AAP) दिल्ली की जनता के लिए क्या-क्या काम किए हैं उस पर वे चर्चा नहीं करना चाहते… दिल्ली की जनता ने उन्हें उनके ही कर्मों की सजा दी है… दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया है और यह तकलीफ उनसे सही नहीं जा रही है.”

 

भाजपा विधायक गजेंद्र सिंह यादव ने कहा, “बहुत दुख की बात है कि दिल्ली की जनता ने 10 सालों तक AAP के झूठ पर भरोसा करके उन्हें सत्ता में बैठाया. आज CAG रिपोर्ट सामने आ रही है तो पता चल रहा है कि नकली शराब भी पिलाई गई और घोटाला भी किया गया… यह किस तरह के लोग हैं और क्या राजनीति बदलने आए थे? उन्होंने दिल्ली की जनता को मौत के घाट ले जाना उचित समझा?… दिल्ली के लोगों की आवाज भाजपा के प्रतिनिधि उठाते रहेंगे. आज सदन में CAG रिपोर्ट पर बात होगी तो और भी बड़े-बड़े खुलासे होंगे.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button