AAP विधायकों और सांसदों के साथ सीएम केजरीवाल बीजेपी कार्यालय तक करेंगे मार्च, पीएम मोदी को दी यह बड़ी चेतावनी

AAP विधायकों और सांसदों के साथ सीएम केजरीवाल बीजेपी कार्यालय तक करेंगे मार्च, पीएम मोदी को दी यह बड़ी चेतावनी
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई कथित बदसलूकी के मामले दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निजी सचिव को गिरफ़्तार कर लिया है। जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल निजी सचिव विभव कुमार की गिरफ़्तारी के खिलाफ धरना देंगे। जिसके लिए वह अपनी पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों के साथ दिल्ली में भाजपा मुख्यालय तक मार्च करेंगे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अपने सभी सांसदों और विधायकों के साथ बीजेपी मुख्यालय पर धरना देंगे। आप के सभी नेता दोपहर 12 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचकर भाजपा कार्यालय के सामने अपनी गिरफ्तारी देंगे।
दरअसल, सीएम केजरीवाल ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में अपने पूर्व सहयोगी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस में दावा किया था। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक के काम को रोकना चाहते हैं। हमारा कसूर है कि हमने फ्री बिजली कर दी। इन्हें ये चीजें अच्छी नहीं लगती। उन्होंने कहा कि “लोग देख रहे हैं कि ये लोग (भाजपा) किस तरह आप के पीछे पड़े हैं। वे एक के बाद एक हमारे नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। उन्होंने मुझे, मनीष सिसौदिया (पूर्व डिप्टी सीएम), सत्येंद्र जैन (पूर्व मंत्री) और संजय सिंह (राज्यसभा सांसद) को जेल में डाल दिया। आज मेरे पीए को जेल में डाल दिया गया। वे कह रहे हैं कि वे राघव चड्ढा (आप सांसद) को जेल में डाल देंगे, जो अभी लंदन से लौटे हैं. वे कह रहे हैं कि कुछ दिनों में सौरभ भारद्वाज और आतिशी को भी सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। ” अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप एक के बाद एक लोगों को जेल में डालकर ‘जेल का खेल’ खेल रहे हैं… मैं अपने सभी बड़े नेताओं, विधायकों, सांसदों, सभी के साथ रविवार दोपहर को भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। आप जिसे चाहो तुरंत जेल में डाल दो।”
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा, “…जेल का जवाब वोट से देने के लिए दिल्ली की जनता तैयार है… वे(अरविंद केजरीवाल) ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने दिल्ली के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य देने का काम किया और भाजपा उन्हें जेल में डालने का काम करती है…”
#WATCH दिल्ली: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा, “…जेल का जवाब वोट से देने के लिए दिल्ली की जनता तैयार है… वे(अरविंद केजरीवाल) ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने दिल्ली के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य देने का काम किया और भाजपा उन्हें जेल में… https://t.co/cp1fg07Vl9 pic.twitter.com/Wct3PuMUYv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2024





