ताज़ा खबरें

IPS चौधरी के पिटारे से डॉ. मनमोहन सिंह की एक खास याद

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे. गुरुवार को हुई उनकी मृत्यु ने सभी की आंखें नम कर दीं, लेकिन उनकी यादें और उनके किस्से सभी को याद रहेंगे. इस कड़ी में एक IPS अधिकारी सुवाशीष चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह की एक खास याद पुलिस अफसर के पिटारे से. उन्होंने एक्स पर डॉ. मनमोहन सिंह की शख्सियत को बयान किया.

 

उन्होंने लिखा, जब वह (डॉ. मनमोहन सिंह) भारत के वित्त मंत्री थे उनके एक निजी रिश्तेदार से दिल्ली में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया. वह रिश्तेदार डर से गाड़ी सहित वित्त मंत्री के निवास पर चला गया. डॉ सिंह को जब पता चला, उन्होंने SHO को फोन किया और कहा कि अपराधी व गाड़ी दोनों उनके नवास पर हैं. आप उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लें. SHO ने पता किया कि एक्सीडेंट बहुत मामूली सा था और किसी को चोट नहीं लगी है. पर डॉ सिंह ने यह सुनने से इनकार कर दिया.

 

अब सुनिए SHO के शब्दों में कि क्या हुआ, “डॉ. मनमोहन सिंह बार-बार कह रहे थे कि एक्सीडेंट हुआ है और मैं बार-बार कह रहा था कि सर कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है. वह एक पुलिस अफसर की तहर बात कर रहे थे और मैं एक आरोपी की तरह.”

 

IPS अधिकारी सुवाशीष चौधरी ने डॉ. मनमोहन सिंह इस खास याद को शेयर करते हुए आखिर में लिखा, इससे ज्यादा अब क्या कह सकते हैं, इस महान शख्सियत के बार में!!!

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button