ताज़ा खबरेंविदेश

कजाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा, दो हिस्सों में टूटा प्लेन, जमीन पर बिखरी थीं लाशें

बीती रात कजाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ जहां अजरबैजान एयरलाइंस का एक प्लैन क्रैश हो गया जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई. अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर E190AR विमान बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था, तभी पक्षी के टकराने से यह हादसा हो गया. इस विमान में 67 लोग सवाल थे.

 

स्थानीय अधिकारियों और घटनास्थल के से प्राप्त वीडियो के मुताबिक, कैस्पियन सागर तट पर कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास हुए विमान हादसे में पहले बचावकर्मियों की तत्परता से कई लोगों को बचा लिया गया.

 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान रनवे से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गया. घटनास्थल की भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें रेस्क्यू टीम के लोग विमान के मलबे से घायल लोगों और यात्रियों के शवों को निकालते नजर आ रहे हैं. हादसे के बाद काफी दूर तक यात्रियों के शव बिखड़ गए. घायलों को देखा जा सकता है कि वे मदद के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं.

 

अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट एम्ब्रेयर E190AR ने बाकू एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार 6.28 बजे उड़ान भरा था, और 57 मिनट की उड़ान के बाद इसे चेचन्या के ग्रोन्जी एयरपोर्ट पर लैंड करना था. हालांकि, उड़ान के कुछ देर बाद ही इसकी टक्कर पक्षी से हो गई. विमान 2.33 घंटे हवा में रहा. फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटरडार24 की मानें तो पायलट ने कमोबेश एक घंटे तक विमान को ऊंचाई पर ले जाने कोशिश की.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button