चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, उड़ान से पहले चेन्नई-दुबई एमिरेट्स फ्लाइट के इंजन से निकलने लगा धुआं

चेन्नई एयरपोर्ट पर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दुबई जा रहे एक विमान में उड़ान से पहले ही ईंजन से धुआं निकलने लगा. दअसल कल रात चेन्नई-दुबई एमिरेट्स फ्लाइट के प्रस्थान से पहले विमान के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई. दरअसल यह हादसा उड़ान भरने से कुछ समय पहले हुआ. गनीमत है कि हादसे के समय विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था.
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में 300 से ज्यादा यात्री सवार होने के इंतजार में थे, तभी रात करीब 9:50 बजे इंजन में से ओवरफिलिंग के कारण अचानक से धुआं निकलने लगा. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर समस्या दूर की. विमान में उत्पन्न हुई इस समस्या के चलते उड़ान में करीब 2 घंटे की देरी हुई.
बता दें कि हादसे के कारण हुई देरी के चलते यात्रियों को वेटिंग रूम में इंतजार करना पड़ा. दरअसल फ्लाइट में आग की खबर मिलने के बाद यात्री परेशान होने लगे. जिसके बाद सभी यात्रियों को वेटिंग रूम में ठहराया गया. इसी दौरान फ्लाइट की रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया. फ्लाइट कंपनी का कहना है की यह हादसा उड़ान भरने के पहले का है इसलिए इसमें किसी तरह की हानी या मौत और घायल होने की कोई खबर नहीं है.





