‘ए फॉर अखिलेश, बी फॉर बाबा साहब…’ सहारनपुर की PDA पाठशाला पर चला पुलिस का डंडा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक और पीडीए पाठशाला का खुलासा हुआ है. दरअसल सहारनपुर के थाना कोतवाली में अनाधिकृत रूप से पीडीए पाठशाला चलाई जा रही थी. जिसमें बच्चों को जो पठाया जा रहा था उससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई. इसके बाद थाना कोतवाली देहात में इसको लेकर तहरीर दी गई. जिसके चलते कोतवाली देहात पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है.
इस मामले में सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक ने वीडियो जारी कर कहा कि, अवगत कराना है कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत अनाधिकृत रूप से पीडीए पाठशाला चलाई जा रही थी जिसमें बच्चों को बढ़ाया जा रहा था, जिसमें उनके द्वारा टिप्पणी की गई जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो गई, जिनके द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहदीर दी गी जिसके चलते थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है.
Uttar Pradesh News : सहारनपुर की PDA पाठशाला पर चला पुलिस का डंडा, पुलिस अधीक्षक ने बताया क्या है मामला #UPNews #Saharanpur #SaharanpurPolice pic.twitter.com/Nvu6rF67hM
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 3, 2025
पीडीए में क्या पढ़ाया जा रहा है?
सपा नेता की ओर से यह पीडीए पाठशाला मल्हीपुर रोड़ नया गांव सिद्धपुरा में चलाई जा रही थी. स्कूल में बच्चों को ए फॉर अखिलेश, बी फॉर बाबा साहब, सी फॉर चौधरी चरण सिंह और डी फॉर डिंपल पढ़ाया गया. सपा नेता ने कहा कि यह अभियान सरकार की शिक्षा नीतियों को लेकर शुरू किया गया है. ताकि गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं रहें. पीडीएफ कक्षा में बच्चों को उनके अधिकारों, महापुरुषों और नेताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here




