ताज़ा खबरेंभारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में जवानों के साथ मनाई दिवाली

हिमाचल प्रदेश: देशभर में आज दिवाली का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है. जहां हर घर में लोग खुशियां मना रहे हैं वहीं सरहद पर सुरक्षा बलों में भी दिवाली की लहर है. इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे. पीएम ने सुरक्षा बलों के लिए ट्वीट कर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में हमारे सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव रहा है.”

 

लेप्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए भी, आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुंचाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है. मैं सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.”

 

पीएम ने आगे कहा, कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है. पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्य निष्ठा की पराकाष्ठा है. परिवार की याद हर किसी को आती है लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है. आपके उत्साह में कमी का नामोनिशान नहीं है. उत्साह से भरे हुए हैं, ऊर्जा से भरे हुए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है और देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है.”

 

ऐसा कहा जाता है कि अयोध्या वह है जहां भगवान राम हैं और मेरे लिए जहां भारतीय सेना है, जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं वह स्थान किसी भी मंदिर से कम नहीं है…जहां आप हैं, वहीं मेरा त्योहार है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button