प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें नगरनार में NMDC स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट भी शामिल है. इसके साथ ही पीएम ने जगदलपुर, बस्तर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया.
जगदलपुर, बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो… विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिए. यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है.”
PM मोदी ने आगे कहा, “आज राज्य में रेलवे की कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, आजादी के इतने वर्षों में भी ताड़ोकी को रेलवे के नक्शे को जगह नहीं मिली थी लेकिन आज ताड़ोकी को नई रेल लाइन की सौगात मिल रही है. इससे आदिवासी साथियों को सुविधा मिलेगी… रेलवे की ये सभी परियोजनाएं इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करेंगी.”
जगदलपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल में छत्तीसगढ़ की जो हालत की है उसे पूरा देश देख रहा है. इनके विधायकों और मंत्रियों ने जो कारनामे किए हैं उससे हर कोई त्रस्त है. छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, हत्याओं के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य की श्रेणी में पहुंच गया है, कभी-कभी तो लगता है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आपराधिक मामलों में स्पर्धा चल रही है.”
“छत्तीसगढ़ में विकास या तो कांग्रेस के पोस्टर-बैनर में दिखता है या यहां के नेताओं की तिजोरी में दिखता है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अगर कुछ दिया है तो वह है झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार… इसलिए आज छत्तीसदढ़ के कोने-कोने से आवाज़ आ रही है- और नहीं साहिबो, बदल के रहिबो.”
जगदलपुर में PM मोदी ने कहा, “कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार 5 गुना ज्यादा बजट देती है… भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय दिवस घोषित किया… हमने जनजातीय वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृत्ति को भी ढाई गुना कर दिया है.”
जगदलपुर में PM मोदी ने कहा, “आज यहां बहुत बड़े और देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है… इतना बड़ा कार्यक्रम था लेकिन छत्तीसगढ़ के एक भी मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री नहीं आए… इनके न आने के पीछे दो कारण है- 1) उन्हें अपनी सरकार जाने की इतनी चिंता है कि उनके पास यहां आने का समय नहीं है, सरकार बचाने में लगे हैं और 2) उन्हें पता है कि कोई आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है.”






oral hgh kaufen
References:
https://skitterphoto.com/