ताज़ा खबरेंभारत

पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, 10 लोगों की मौत

मदुरै : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. जहां आज सुबह 5:15 बजे पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस के डिब्बे मे आग लग गई.

 

दक्षिण रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लग गई. इस हादसे में अब तक 10 लोगों के मारे जाने और 20 लोगों के घायल होने की सूचना है. दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, तमिलनाडु में मदुरै रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

 

ट्रेन में आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोच में भीषण आग लगी नजर आ रही है. वहीं, कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं. मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button