ताज़ा खबरें

नेपाल के राष्ट्रपति की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में किया गया रेफेर

नेपाल के राष्ट्रपति की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में किया गया रेफेर

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं। मेडिकल इमरजेंसी के चलते उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में रेफेर किया गया है।  राष्ट्रपति पौडेल को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार मंगलवार को नेपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद आज यानी बुधवार को उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में रेफेर किया गया है। राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी।

काठमांड पोस्ट ने राष्ट्रपति के एक सलाहकार के हवाले से अपनी खबर में कहा, “उनके ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए। 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स लेने के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.” इससे पहले 5 अप्रैल को भर्ती होने के बाद अस्पताल में चार दिनों तक इलाज चला था।  नेपाल गणराज्य के तीसरे राष्ट्रपति पौडेल को पेट में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button