IPL 2023खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हराया, इस सत्र की यह तीसरी जीत

आईपीएल 2023: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हराया, इस सत्र की यह तीसरी जीत

 

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 रन से हराया। आईपीएल सत्र 2023 का 17वां मुक़ाबला आज 12 अप्रैल को चेन्नई के एम. ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2023 में तीसरी जीत अपने नाम की है।

चेन्नई के लिए 200वें मैच में कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच तीन रन से हार गई। इसी के साथ मुंबई इंडियंस के बाद राजस्थान रॉयल्स दूसरी टीम बन गई है, जिसने दो या उससे ज्यादा बार चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक स्टेडियम में हराया हो।

बता दें कि आखिरी दो ओवर में चेन्नई की टीम को जीत के लिए 40 रन चाहिए थे। टीम ने 19वें ओवर में 19 रन बनाए। आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थ। लेकिन चेन्नई की टीम आखिरी ओवर में 17 रन ही बना सकी और मैच हार गयी।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: मोइन अली, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा , एमएस धोनी (कपत्न और विकेटकीपर), शिवम दूबे, ड्वेन प्रीटोरियस, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे.

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, वाई चहल

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button