भारत
फ्लाइट में यात्री ने केबिन क्रू से की मारपीट, दिल्ली से लंदन जा रहा Air India विमान वापस लौटा
नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली-लंदन (AI-111) उड़ान टेक ऑफ के बाद वापस लौट गई. कारण, फ्लाइट पर सवार एक यात्री ने क्रू मेंबर्स पर हमला कर दिया. जिसके बाद यह कदम उठाना पड़ा.
एयर इंडिया ने इस बात की पुष्टि की है कि, एक यात्री ने फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ बीच हवा में झगड़ा किया, जिसके बाद ये कदम उठाना पड़ा. एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. यात्री इस समय दिल्ली एयरपोर्ट स्थित पुलिस थाने में है.
उक्त ‘अनियंत्रित’ यात्री की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उक्त यात्री और चालक दल से उतरने के बाद फ्लाइट दिल्ली से रवाना हो गई.





