ताज़ा खबरेंभारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया. उन्होने कहा, “आज पहली बार एक साथ 2 वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई है. यह राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देगी.

पीएम मोदी ने अन्‍य विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया. इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव आदि मौजूद रहे.

 

पीएम ने अपने संबोधन में कहा, वंदे भारत ट्रेन आज के आधुनिक होते हुए भारत की शानदार तस्वीर है. यह भारत की स्पीड और स्केल का प्रतिबिंब है. आप देख रहे हैं कि देश में कितनी तेज़ी से वंदे भारत लॉन्च हो रही हैं. अब तक 10 ऐसी ट्रेनें लॉन्च हो चुकी हैं. आज देश के 17 राज्यों के 108 ज़िले वंदे भारत से जुड़ चुके हैं.

 

उन्होंने आगे कहा, भारत के इतिहास में पहली बार 10 लाख करोड़ रुपए सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से लिए रखे हैं.यह 9 साल की तुलना में 5 गुना अधिक है जिसमें रेलवे का हिस्सा 2.5 लाख करोड़ है. मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार के डबल प्रयासों से महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी और तेज़ी से आधुनिक बनेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button