खेल

ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर

नई दिल्ली: शनिवार सुबह अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे. बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत यहां भर्ती हैं.

 

अनुपम खेर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘हम पंत से और उनकी मां से मिले. ऋषभ अब काफी बेहतर हैं. लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील करें, ताकि वह जल्द ठीक हो जाएं. वह फाइटर हैं, पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं.’ वहीं अनिल कपूर ने कहा, ‘ऋषभ पंत का फैन हूं, इस नाते उनसे मिलने और हालचाल जानने आया था. वह जोश में हैं. हमें जो-जो फिक्र थी, अब बिल्कुल नहीं है. वह ठीक हैं.’

आपको बता दें कि बीते दिन पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की अपनी मां को सरप्राइज देने और नया साल परिवार के साथ मनाने के लिए जा रहे थे. वह खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे. दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद पंत की कार आग की चपेट में आ गई पर वह बाल-बाल बच गए.

 

वहीं हालत की बात करें तो पंत की एमआरआई रिपोर्ट नॉर्मल आई है. डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने एएनआई को बताया दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की एक टीम ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल जा रही है, यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें दिल्ली में स्थानांतरित कर देंगे.

Show More

4 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button