ताज़ा खबरें

जम्मू के सिदरा में मुठभेड़ खत्म, 4 आतंकवादी ढेर

जम्मू: पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू के सिदरा इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए हैं.

 

जम्मू के सिधरा इलाके में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. ये चारों आतंकवादी कश्मीर की ओर से ट्रक पर सवार होकर आ रहे थे, तभी पुलिस की जांच के दौरान उन्होंने फायरिंग कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई. आतंकवादियों के पास से 7 AK-47, एक राइफल और तीन पिस्तौल बरामद हुई हैं.

इससे पहले ADGP, जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने बताया था कि, 26 जनवरी के मद्देनज़र बोर्डर सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया था, आज सुबह एक ट्रक की गतिविधी देखी गई. जिसका पीछा करके उसे रोका गया, तभी ड्राइवर भाग खड़ा हुआ. ट्रक की तलाशी के दौरान फायरिंग हुई, ट्रक में अभी आग लगी हुई, ट्रक में करीब 2-3 आतंकवादी होने की संभावना है.

 

उन्होंने आगे कहा, ड्राइवर फरार है इसकी तलाश की जा रही है. संदेह है कि यह काफी बड़ा ग्रुप था, यह ऑपरेशन 7 बजे के आसपास हुआ.

Show More

7 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button