ताज़ा खबरें

संविधान निर्माता डॉ. बी.आर आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम और राष्ट्रपति समेत सभी दे रहे हैं श्रद्धांजलि

संविधान निर्माता डॉ. बी.आर आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम और राष्ट्रपति समेत सभी दे रहे हैं श्रद्धांजलि

आजाद भारत की नीव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व भारतीय संविधान की रचना करने वाले डॉ. बीआर आंबेडकर की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है। सभी उन्हें आज श्रद्धांजलि और सम्मान देकर उनकी पुण्यतिथि पर महापरिनिर्वाण दिवस मना रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि ‘महापरिनिर्वाण दिवस पर, मैं डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को उम्मीद दी और भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।’

पीएम मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेता उन्हें श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद कर रहे हैं।  कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस सांसदों ने आज संसद में डॉ बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में आज बी.आर. अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्टी के संस्थापक कांशीराम को भी श्रद्धांजलि दी।

 

गरीब और दलित वर्ग की स्थिति में सुधार लाने में डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर का अहम योगदान रहा है।  उन्होंने समाज से छूआछूत समेत कई प्रथाओं को खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। बौद्ध धर्म के अनुयायियों का मानना है कि उनके बुद्ध गुरु भी डॉ अम्बेडकर की तरह ही सदाचारी थे।  बौद्ध अनुयायियों के अनुसार डॉ अम्बेडकर भी अपने कार्यों से निर्वाण प्राप्त कर चुके हैं। इसलिए उनके पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button