ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में शख्स ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की कथित तौर पर की हत्या

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है, दिल्ली पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी.

 

पुलिस के मुताबिक परिवार में हत्या करने वालों में दो बहनें, उनके पिता और उनकी दादी शामिल थीं. घटना मंगलवार देर रात की है.

 

वहीं पुलिस ने अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. संदिग्ध पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है.

 

पुलिस ने कहा, “अपराध का मकसद (प्रारंभिक जांच से पता चला) परिवार के साथ झगड़ा प्रतीत होता है क्योंकि आरोपी के पास स्थिर नौकरी नहीं थी.”

 

एक रिश्तेदार ने कहा, “मैं लगभग 9.15-9.30 बजे घर लौटा. 10 मिनट बाद, मैंने अपनी कजिन उर्वशी को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना. मैं ऊपर गया और दरवाजा खटखटाया. हमने इसे तोडऩे का प्रयास किया. मेरे चचेरे भाई केशव ने हमें अंदर से बाहर बुलाया और हमें यह कहते हुए चले जाने के लिए कहा कि “यह एक पारिवारिक मामला है”,

 

“मैंने अपने चाचा और पुलिस को फोन किया. उनके आने पर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया. इसी बीच मैंने किसी के नीचे कूदने की आवाज सुनी. मैं नीचे भागा और देखा कि मेरा चचेरा भाई केशव स्कूटी पर भागने की कोशिश कर रहा था. मैंने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. हमें पता चला कि उसने उनकी हत्या की है.”

 

अधिक विवरण की प्रतीक्षा है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button