ताज़ा खबरेंभारत

पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम में रखी 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला

आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद हैं. कार्यक्रम के दौरान पीएम ने जनसभा को संबोधित किया.

 

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ये शहर बहुत खास है. यहां हमेशा से ही व्यापार की समृद्ध परंपरा रही है. विशाखापत्तनम प्राचीन भारत का एक महत्वपूर्ण पोर्ट था. हजारों वर्ष पहले इस पोर्ट के जरिए पश्चिमी एशिया और रोम तक व्यापार होता था. आज भी विशाखापत्तनम भारत के व्यापार का केंद्र बिंदू बना हुआ है.

 

उन्होंने आगे कहा, 10 हजार करोड़ से अधिक रुपए के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, आंध्र प्रदेश और विशाखापत्तनम की आकांक्षाओं का माध्यम बनेगी. ये परियोजनाएं आधारभूत संरचना से लेकर ईज ऑफ लिविंग से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक कई नए आयाम खोलेगी, विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, आजादी के अमृत काल में देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. विकास की यह यात्रा बहुआयामी है. इसमें सामान्य मानवी के जीवन से जुड़ी जरूरतों की चिंता शामिल है और सबसे बेहतर आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण भी शामिल है.

 

मुझे मालूम है कि इन परियोजनाओं का आंध्र के लोगों को काफी लंबे समय से इंतजार था। आज जब ये इंतजार पूरा हो रहा है तो आंध्र प्रदेश और इसके तटीय क्षेत्र एक नई रफ़्तार से विकास की इस दौड़ में आगे बढ़ेंगे: PM

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button