ताज़ा खबरें

आंध्र प्रदेश: राजमुंदरी यार्ड में पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से हुई बाधित

आंध्र प्रदेश: राजमुंदरी यार्ड में पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से हुई बाधित

 

आज यानी बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहाँ राजमुंदरी यार्ड में डाउन लाइन पर एनएमजी रेक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी। हालांकि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन मालगाड़ी के पटरी से उतरने के चलते चेन्नई-हावड़ा मुख्य रेल लाइन बाधित हो गयी। जानकारी के मुताबिक राजामहेंद्रवरम में मालगाड़ी के पटरी से उतरने से कुल नौ ट्रेनें रद्द हो गयी है।

राजामहेंद्रवरम रेलवे स्टेशन के करीब डाउन मेन लाइन पर मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि, एक ट्रेन को दो घंटे देरी से चलाया गया था. राजामहेंद्रवरम रेलवे स्टेशन के करीब डाउन मेन लाइन पर मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, विजयवाड़ा से अधिकारियों का एक दल मरम्मत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरी डिब्बे को वहां से हटाने के बाद दोपहर तक यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button